गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Dec-2023 01:05 PM
By First Bihar
PATNA: दरभंगा के डीएमसीएच में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉक्टरों की शराब पार्टी की वीडियो सामने आने के बाद उसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पप्पू यादव के बाद अब बीजेपी समेत एनडीए के तमाम दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
दरअसल, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां जाप के संरक्षक पप्पू यादव सरकार पर हमलावर हो गए हैं तो वहीं बीजेपी ने भी शराब पार्टी को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंदने कहा है कि बिहार की पुलिस शराब बेचवाने का काम कर रही है।
नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू होना चाहिए लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। बिहार की शराब नीति में कई खामियां हैं लेकिन, मुख्यमंत्री कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की थाना पुलिस शराब बनवाने और उसे बड़े लोगों तक पहुंचाने में लगी हुई है। राज्य में अवैध शराब का व्यापार हो रहा है और नकली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। इसके बाद भी यह अवैध कारोबार बंद नहीं हो रहा है।
उधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में शराबबंदी फेल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ दिखावा के लिए है। हर जगह शराब मिल रही है और होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। यही कारण है कि डीएमसीएच में डॉक्टरों की पार्टी में शराब का दौर चला। शराबबंदी के नाम पर बड़े माफिया गिरोह खड़े हो गए हैं, जिन्हें बिहार के का संरक्षण प्राप्त है।