Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त
01-May-2022 08:04 AM
JAMUI : जमुई जिले से यौन शोषण का एक नया मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग लड़की का एक लड़के ने यौन शोषण किया। लंबे अरसे तक उससे फिजिकल रिलेशन बनाए रखा लेकिन बाद में शादी करने से आनाकानी करने लगा। लड़के ने शादी का झांसा देकर लड़की से संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करने लगा। मामला बढ़ने पर परिजनों ने युवक को पकड़कर जबरन शादी करा दी।
मामला सिंकदरा थाना इलाके के चारण गांव का है। पीड़िता रोते-बिलखते महिला थाने पहुंची और आवेदन देकर पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पीड़िता के मुताबिक उसकी चचेरी बहन के देवर ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी के नाम पर लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। मगर जब घरवालों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी शादी करवा दी। हालांकि शादी के तीन दिन ही वो अपनी पत्नी को छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता बता रही है कि उसका पति फोन करने पर कॉल नहीं उठाता। उसने पुलिस से गुहार लगाई है की इज्जत के साथ उसका घर बसाने में मदद करे।दिव्यांग लड़की की उम्र 24 साल है, उसका अपनी चचेरी बहन के देवर इंदर कुमार से अफेयर चल रहा था। इंदर लक्ष्मीपुर के पोस्तैया गांव का रहने वाला है। अपनी भाभी से मिलने पीड़िता के घर आया करता था। इसी दौरान 4 साल पहले ने पीड़िता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता इससे गर्भवती हो गई तो आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। 14 अप्रैल को जब युवक एक बार फिर पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।