ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार में सेमी लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू? नीतीश सरकार आज लेगी फैसला

बिहार में सेमी लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू? नीतीश सरकार आज लेगी फैसला

04-Jan-2022 09:26 AM

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद बिहार में हालात तेजी के साथ बेकाबू होते जा रहे हैं. राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में कोरोना के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में अब सरकार इससे निपटने के लिए नई पाबंदियों की तरफ आगे बढ़ सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हालात को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. और आज देर शाम इस मामले पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. इस बैठक में बिहार में नई पाबंदियों को लेकर फैसला होगा. 


क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की औरंगाबाद यात्रा के बाद होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री आज औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान के तहत कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. हालांकि यहां जनसभा नहीं रखी गई है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में सोमवार को 6 फरियादियों के पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था और उसके बाद सीएम नीतीश ने खुद इस बात की जानकारी दी थी कि आज यानी मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग की जाएगी और हालात की समीक्षा होगी.


पड़ोसी राज्य झारखंड में भी नई बंदी से लागू की गई हैं. ऐसे में अब बिहार के अंदर किस तरह की पाबंदियां लगाई जाती है. यह देखना दिलचस्प होगा. हालांकि राज्य सरकार में सभी जिलों के डीएम से जो फीडबैक लिया है. उसके मुताबिक हर जिले में डीएम शक्ति बढ़ाने के पक्ष में है. सरकारी और निजी कार्यालयों को लिमिटेड अटेंडेंस के साथ चलाने के साथ-साथ नाइट कर्फ्यू की उपयोगिता भी जताई गई है. स्कूल कॉलेज को बंद करने के साथ-साथ कोचिंग पर पाबंदी लगाने की भी सिफारिश हो सकती हैं. सभी तरह की राजनीतिक सामाजिक धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगाने का फैसला हो सकता है इसके साथ ही सरकार यह भी फैसला कर सकती है कि अगर एक मोहल्ले में 10 से अधिक मकानों में पॉजिटिव केस आए तो वहां कंटेनमेंट जोन तुरंत बनाया जाए. रात 8:00 बजे के बाद दुकानों और बाजार को बंद करने पर भी सहमति बन सकती है. हालांकि इस पर अंतिम रूप से फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद ही लिया जाएगा.