ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया सांसद निधि के पैसे बचाने का सच; अब हर पंचायत में शुरू होगा यह काम Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह

स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी पर सरकार का नया आदेश, अब एक तिहाई टीचर्स ही एक दिन में जाएंगे

स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी पर सरकार का नया आदेश, अब एक तिहाई टीचर्स ही एक दिन में जाएंगे

15-Apr-2021 02:26 PM

PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना वायरस को लेकर सरकारी और निजी स्कूलों को 18 अप्रैल तक बंद रखा गया है. सभी शिक्षण संस्थान 18 अप्रैल तक नहीं खुलेंगे. लेकिन अब सरकार में स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी को लेकर नया फरमान जारी किया है. कोरोना को देखते हुए शिक्षा विभाग में फैसला किया है कि अब किसी भी स्कूल में केवल एक तिहाई शिक्षक ही 1 दिन में मौजूद रहेंगे. 


बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों को मजबूरी में बंद रखना पड़ रहा है. 18 अप्रैल तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं और आगे समीक्षा के बाद ही इन्हें खोलने या बंद रखने का फैसला किया जाएगा. लेकिन सरकार के नए आदेश के मुताबिक अब स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को भी सीमित किया गया है. 


शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक इस अवधि में प्रिंसिपल और टीचर स्कूल के कार्यालय संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण, भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों का अपडेट, लेखा-संधारण का लंबित कार्य करेंगे. साथ ही अभी राजस्व विभाग द्वारा भूमि सर्वे का भी कार्य चल रहा है. ऐसी स्थित में वे अपने स्कूल की भू-परिस्थिति संबंधी दस्तावेजों को खोजकर सीओ कार्यालय से उसका सत्यापन कराएँगे. 


शिक्षा विभाग ने कहा है कि जिन जिलों में अभी सर्वे का काम शुरू नहीं हुआ है. वहां भी अभिलेख आदि प्राप्त कर आगे की तैयारी कर लेंगे.