ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / बिहार में 7 कोरोना मरीजों ने 133 को किया पॉजिटिव, 6 जिलों में...

बिहार में 7 कोरोना मरीजों ने 133 को किया पॉजिटिव, 6 जिलों में बनी मरीजों की लंबी श्रृंखला

25-Apr-2020 09:47 AM

PATNA: बिहार में सात मरीजों ने 133 लोगों को कोरोना पॉजिटिव कर दिया है. इससे मरीजों की 6 जिलों में लंबी श्रृंखला बनती गई. जिसका खामियाजा बिहार के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. 

बिहार में अचानक बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह का कहना है कि कुछ मरीजों के संपर्क में आने के कारण मरीजों की श्रृंखला बढ़ गया. बिहार के 6 जिलों में मरीज संपर्क में आए जिसके कारण फैलता गया. 


इस तरह से फैला कोरोना

इसके बारे में लोकेश कुमार सिंह बताते हैं कि मुंगेर जिले में दो लोगों ने 42 लोगों को संक्रमित किया. एक मरीज ने 29 तो दूसरे मरीज ने 13 लोगों को संक्रममित किया. सीवान में एक ने 22 लोगों को पॉजिटिव किया. इसी तरह से नालंदा में एक मरीज ने 19, रोहतास में एक से 14, पटना में एक से 17, बक्सर में एक से सात लोग कोरोना पॉजिटिव हुए. नालंदा जिले में संक्रमितों की एक और श्रृंखला बनी है, जिसमें एक व्यक्ति से 12 लोग बीमारी की चपेट में आए इस तरह से बिहार में 6 जिलों में 7 मरीजों ने 133 लोगों को संक्रमित किया है. बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 223 हो गई है.