बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
18-Feb-2022 08:21 PM
BUXAR: बिहार के बक्सर में एक महिला ने अपने तीन साल के बच्चे के साथ ससुराल की चौखट पर आत्मदाह करने की कोशिश की. महिला ने अपने प्रेमी के लिए पति से तलाक ले लिया था. प्रेमी से उसे एक बच्चा भी हुआ लेकिन उसके बाद वह दगा दे गया. महिला पुलिस के पास दौड़ती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई. हारकर उसने ससुराल के सामने ही आत्मदाह की कोशिश की.
शुक्रवार की दोपहर ये वाकया बक्सर शहर के अमला टोली मोहल्ले में हुआ. महिला ने बच्चे के साथ आत्मदाह की कोशिश की तो पूरे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे जान देने से रोका. आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला शीतल वर्मा ने कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने में दौड़ कर थक गयी है. महिला थानाध्यक्ष और नगर थाने में तैनात दारोगा ने रुपए लेकर उसके साथ नाइंसाफी की है. दहेज के लिए ससुराल वालों ने काफी जुल्म किया औऱ फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया. कई दफे पुलिस से इसकी शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
बेवफा निकला आशिक
हालांकि शीतल वर्मा की लव स्टोरी फिल्मी कहानी के माफिक है. शीतल वर्मा 16 साल पहले बक्सर के अमला टोली के रहने वाले विशाल कुमार वर्मा से प्यार करती थी. शीतल के परिजनों ने शादी ब्याह की बात की लेकिन विशाल के घर वाले शादी करने को राजी नहीं हुए. तब शीतल के पिता ने उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी. लेकिन शीतल की शादी होने के बाद विशाल वर्मा उसके ससुराल तक पहुंच गया. उसने शीतल को अपने झांसे में लिया तो शीतल ने अपने पति से तलाक ले लिया.
पति से तलाक के बाद शीतल वर्मा विशाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. इसी दौरान उन्हें एक बच्चा भी हुआ. लेकिन विशाल के घर वाले शीतल को रखने को राजी नहीं थे. शीतल ने बताया कि विशाल के घर वाले दहेज की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं मिला तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने बताया कि उसने विशाल वर्मा से शादी की थी और शादी के बाद चार महीने तक किराये के मकान में रही. चार महीने बाद विशाल वर्मा उसे अपने घर ले गया लेकिन ससुराल वाले उसे दहेज में 10 लाख रुपए और एक चार चक्का वाहन के लिए प्रताड़ित करने लगे.
शीतल ने बताया कि पिछले 12 अगस्त 2021 को ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था. वह न्याय के लिए थाने का दरवाजा खटखटाते रही, लेकिन न्याय नहीं मिला. उसने अपने पति विशाल कुमार वर्मा समेत सास मंजू देवी, ससुर दिनेश्वर प्रसाद वर्मा, भैंसुर विनय प्रसाद वर्मा, ननदोई दिनेश वर्मा और परिवार के दूसरे लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने की FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने पहले मामले को सुलझाने का प्रयास किया. लेकिन बात नहीं बनी तो 22 जनवरी को FIR दर्ज की गई. महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि शीतल वर्मा ने पति समेत सासुरल वालो पर दहेज को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है.