ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग

बिहार : सरस्वती पूजा कार्यक्रम में अश्लीलता, प्रखंड प्रमुख के पति ने जमकर लगाए ठुमके

बिहार : सरस्वती पूजा कार्यक्रम में अश्लीलता, प्रखंड प्रमुख के पति ने जमकर लगाए ठुमके

07-Feb-2022 04:02 PM

MUNGER : कोरोना संक्रमण को लेकर किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक के बावजूद विद्या की देवी सरस्वती पूजा के नाम पर अश्लील गानों का वीडियो मुंगेर में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लोग दारु पी कर ठुमके लगाए रहे है। 


एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की वकालत करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों के पति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून के साथ-साथ कोविड गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। इस वायरल वीडियो में कथित रूप से शराब के नशे में धुत खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए जो व्यक्ति नजर आ रहा है उसकी पहचान मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड की प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती के पति साजन कुमार के रूप में हुई है। 


सूत्रों की मानें तो मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड में सरस्वती पूजा के मौके पर 6 फरवरी रविवार की रात पूजा समिति की ओर से अवैध रूप से ऑर्केस्ट्रा के नाम पर बार बालाओं एवं लौंडा डांस के अश्लील नृत्य का आयोजन करवाया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धरहरा प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती के पति साजन कुमार को आमंत्रित किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पहुंचे धरहरा प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती के पति साजन कुमार ने अश्लील गाने धुन पे मंच पर चढ़कर लौंडा डांस में  द्वारा कोरोना गाइडलाइन का भी कोई पालन नहीं किया गया। इस वायरल वीडियो के सामने आते ही मुंगेर जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आई है। परन्तु पुलिस की ओर से अब तक न तो कोई कार्यवाही हुई है और ना ही इसको लेकर पुलिस का कोई बयान आया है।