ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल, शराब पार्टी करते राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल

17-Aug-2024 04:07 PM

By RAKESH KUMAR

ARRAH: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके तहत ना तो कोई शराब पी सकता है और ना ही कोई शराब बेच सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम लेते हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में 2016 में शराबबंदी की थी। तब से बिहार को शराबबंदी वाला राज्य कहा जाने लगा। लेकिन बिहार में शराबबंदी की पोल खुद सरकारी कर्मचारी खोल रहे हैं। 


ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले की है यहां के राजस्व कर्मचारी के शराब पार्टी करते वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन यह वीडियो कई सवाल उठा रहा है। क्या यह कानून सरकारी मुलाजिमों के लिए नहीं है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकार की किरकिरी खूब हो रही है। सरकारी मुलाजिम भोजपुर जिले के कोईलवर अंचल का राजस्व कर्मचारी है। जहां शराब पीते राजस्व कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 जहां एक तरफ जहां पूरे बिहार में पूर्ण शराबबंदी है तो वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार के मुलाजिम ही खुद शराब पीते नजर आ रहे हैं और शराबबंदी की पोल खोल रहे हैं। बताया जाता है कि वीडियो में दिख रहा शख्स अनिल कुमार है जो कोईलवर अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा है और जोर-जोर से ठहाके भी लग रहा है। हालांकि जब शराब पार्टी के बारे में अंचल के राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा उसे एक दावत में बुलाया गया था जहां वो गया था। मुझे शक था कि वहां का वीडियो वायरल कर दिया जाएगा इसलिए मैंने कोर्ट में एक कंप्लेंट भी किया है। 


वही जब इस मामले में कोईलवर की सीओ से पूछा गया कि आपका कर्मचारी का शराब पार्टी करते का वीडियो वायरल हो रहा है तो वह कुछ भी बताने से परहेज करते दिखे। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन इस शराबबंदी वाले बिहार में सरकार के मुलाजिम ही शराब ना पीने की शपथ लेने के बावजूद भी शराब पीते नजर आ रहे हैं।