ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में यहां सफाइकर्मियों पर लोगों ने बरसाए फूल, ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

03-Apr-2020 01:30 PM

GAYA : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच हमारा देश बचने के लिए महाजंग लड़ रहा है. इस जंग में पुलिस, डॉक्टर और सफाईकर्मी जैसे पेशे से जुड़े लोग लगातार काम कर रहे हैं. वे हमे कोरोना से बचाने के लिए खुद फ्रंट पर हैं और इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. 

ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनका सम्मान करें. कई जगहों पर लोग इनका खासा सम्मान कर भी रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो बिहार के गया से सामने आया है, जहां गली में सफाईकर्मियों के आते ही लोगों ने उनपर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार कर दी.

सफाई कर्मचारी गया के गुरुद्वारा रोड में सेनेटाइज करने गए थे. इसी दौरान गली में लोगों ने घरों की छत पर खड़े होकर उनपर फूल बरसाएऔर ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया. बता दें कि कुछ दिनों पहले पंजाब के नाभा में भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था. जिसमें लोग स्वच्छता कर्मचारियों पर फूल बरसाने के साथ ही नोटो की माला पहना रहे थे.