ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

बिहार में सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत, मरने वाले 11 लोग होली मनाने जा रहे थे घर

बिहार में सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत, मरने वाले 11 लोग होली मनाने जा रहे थे घर

07-Mar-2020 11:18 AM

PATNA: बिहार के कई जिलों में आज सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है. मुजफ्फरपुर हादसे में 12 लोग होली को लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही इनकी मौत हो गई. गांव में मातम फैला हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हादसे में घायल 4 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

मुजफ्फरपुर में 12 की मौत

मुजफ्फरपुर के कांटी में स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले 11 लोग यूपी के बस्ती से स्कॉर्पियो से अपने घर जा रहे थे, लेकिन घर पहुचंने से पहले ही उनकी मौत हो गई. मरने वाले हथौड़ी और मीनापुर के रहने वाले थे. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा का एलान कर दिया है. हादसा इतना भीषण था कि  ट्रैक्टर ड्राइवर की भी मौत हो गई. 

भागलपुर में 2 पुलिसकर्मी समेत 4 लोगों की मौत

भागलपुर के सबौर थाना इलाके के ग्लोकल हॉस्पिटल के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 2 पुलिसकर्मी समेत 4 की लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


पटना में 2 और नालंदा में 1 की मौत

पटना के दानापुर के गाभतल में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया. नालंदा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.