Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
01-Jun-2020 07:33 PM
PATNA : अनलॉक की शुरुआत होने के साथ बिहार में अब पुलिस कर्मियों को छुट्टियां मिल पाएंगी. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में एक गाइड लाइन जारी किया है. पुलिस मुख्यालय की गाइडलाइन में रोटेशन के आधार पर पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है.
मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी, बीएमपी के कमांडेंट और उसके साथ-साथ रेल पुलिस के अधीक्षक को इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी गाइडलाइन में या निर्देश दिया गया है कि पुलिस निरीक्षक से सिपाही स्तर तक के कर्मियों की सेवाओं में समन्वय बनाए रखते हुए रोटेशन के आधार पर उनको छुट्टियां दी जाए.
हेडक्वार्टर आईजी की तरफ से जो गाइडलाइन जारी की गई है. उसमें स्पष्ट तौर पर इस बात का उल्लेख है कि किसी भी जिले में अपराध के स्थिति को देखते हुए और साथ ही साथ संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए ही पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जायेगा.
