बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Dec-2019 03:56 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से एक साल का लेखा-जोखा का रिकार्ड जारी किया गया है. विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़े काफी चौकाने वाले हैं. बिहार भर में इस साल नवंबर महीने तक कुल 2910 लोगों का मर्डर हुआ. इस हिसाब से औसतन एक महीने में तकरीबन 264 और एक दिन में 8 लोगों का मर्डर हुआ.
रोज एक डकैती और 6 जगहों पर लूट
विभाग की ओर से जारी किये गए आंकड़े के अनुसार 2910 लोगों की हत्या हुई. जबकि डकैती के 354 और लूट के 2193 के मामले दर्ज किये गए. इस हिसाब से बिहार में रोज एक डकैती और लूट की औसतन 6 वारदात होती हैं. विभाग ने जो आंकड़े पेश किये हैं. उसमें बताया गया है कि बिहार में वर्ष 2019 के नवंबर महीने तक 32, 146 चोरी की घटना सामने आईं.
एनकाउंटर में मारे गए 10 क्रिमिनल, 2 लाख से ज्यादा अरेस्ट
पुलिस मुख्यालय की ओर से जो आंकड़े दिए गए हैं. उसमें कुल 2,29,386 अपराधियों की गिरफ़्तारी की बात की गई है. इस साल नवंबर महीने तक 5,726 कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 14 एनकाउंटर में 10 अपराधी मारे गए. पुलिस ने 3, 126 हथियार जब्त किये गए. जबकि पुलिस ने 15, 795 कारतूस बरामद किये गए.