गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
21-Aug-2021 09:07 PM
LAKHISARAI: इसे कौन सा प्यार कहा जायेगा कि कोई पत्नी अपने पति की हत्या सुपारी देकर करा दे. रिश्ते औऱ कलंकित हो गये जब ये पता चला कि हत्या की इस वारदात में पति का भाई भी शामिल था. बिहार के लखीसराय में ऐसा ही वाकया हुआ है. अपने देवर के इश्क में पागल पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी. हत्यारों को पैसे देकर इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है.
कलंक में डूब गया रिश्ता
मामला लखीसराय जिले के हलसी थाने के गौरा गांव की है. 15 अगस्त की रात वहां सुरेंद्र यादव नाम के आदमी की हत्या कर दी गयी. शूटरों ने गोली मार कर सुरेंद्र यादव की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद सुरेंद्र यादव की पत्नी ने पुलिस मे एफआई दर्ज करायी जिसमें उसी गांव के दिलीप कुमार के साथ साथ पडोस के कैंदी गांव के दिनेश महतो औऱ उसके भाई राजेश कुमार के साथ कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था.
पुलिस को शुरू से ही हुआ शक
दरअसल सुरेंद्र यादव की हत्या एक के बाद एक कई गोली मार कर की गई थी. प्रथम दृष्टया ही ये लग रहा था कि पेशेवर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. लेकिन मृतक की पत्नी ने एफआईआर में जिन लोगों पर आऱोप लगाया था उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. लिहाजा पुलिस ने मामले की वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करना शुरू किया. पुलिस ने जैसे जैसे जांच की वैसे वैसे चौंकाने वाली बातें सामने आती गयी.
पैसे देकर करायी थी पति की सुपारी किलिंग
आज लखीसराय के एसपी सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि हत्या की इस घटना को सुरेंद्र यादव की पत्नी ने ही अंजाम दिलवाया था. दरअसल सुरेंद्र की पत्नी गुलफूल देवी का अपने देवर रवींद्र यादव से पिछले कई सालों से अवैध संबंध था. इसकी भनक सुरेंद्र यादव को भी लग गयी थी. सुरेंद्र यादव अपनी पत्नी औऱ भाई के कारनामे का विरोध कर रहा था. लिहाजा दोनों ने मिलकर सुरेंद्र यादव को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली.
एसपी ने बताया कि गुलफूल देवी ने अपने प्रेमी औऱ देवर रविंद्र यादव को पति की हत्या के लिए पेशेवर हत्यारों से सौदा करने को कहा. उसके बाद रविंद्र यादव ने दो अपराधियों सुनील औऱ रूदल से सौदा किया. दोनों को हत्या के लिए एक लाख 61 हजार रुपये की सुपारी दी गयी. उन्हें पैसे का भुगतान भी कर दिया गया. इसके बाद सुनील और रुदल ने 15 अगस्त की रात सुरेंद्र यादव की हत्या कर दी.
एसपी ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक सुरेंद्र यादव की पत्नी गुलफूल देवी, भाई रविन्द्र यादव के साथ साथ दोनों शूटर भी पकड़े गये हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों शूटर में से एक हलसी थाना के कोली का सुनील कुमार मिस्त्री उर्फ कंप्यूटर और दूसरा बहछा का रुदल ढारी है. एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने जिन तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. तीनों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है.