ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

सरकारी सेवकों के लिए अच्छी खबर, लॉकडाउन में दफ्तर नहीं आये तो भी मिलेगा जून का पूरा वेतन

सरकारी सेवकों के लिए अच्छी खबर, लॉकडाउन में दफ्तर नहीं आये तो भी मिलेगा जून का पूरा वेतन

13-Jul-2021 07:03 AM

PATNA : बिहार में सरकारी सेवकों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकारी कर्मियों को जून महीने का पूरा वेतन दिया जाएगा। ऐसे कर्मचारी जो लॉकडाउन के दौरान दफ्तर में हाजिरी ना बना पाए उन्हें सरकार जून महीने का पूरा वेतन देगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों को इसके लिए दिशानिर्देश से जारी कर दिया है। आपको बता दें कि जून महीने में सरकारी दफ्तर 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुल रहे थे। 



सरकार के इस आदेश का फायदा ना केवल नियमित कर्मियों को मिलेगा बल्कि संविदा पर कार्यरत और एजेंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारी भी इससे दायरे में आएंगे। वित्त विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलों के डीएम और कोषागार पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। 15 जून से लेकर 6 जुलाई के बीच सरकारी कार्यालय 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का फैसला किया गया था। इसके पहले बिहार में पूरी तरह से लॉकडाउन की स्थिति थी। 


सरकार की तरफ से वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने जो आदेश जारी किया है उसमें कहा गया है कि कोरोना के कारण बिहार में लगे लॉकडाउन की स्थिति में नियमित, संविदा और एजेंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मियों को जून 2021 के वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने मार्च,अप्रैल और जुलाई 2020 में लिए गए फैसले को आधार माना है। आपको बता दें कि बीते साल भी कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्यकर्मियों को सरकार ने पूरा वेतन दिया था।