ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार में रह रहे यूपी के निवासियों को वोट डालने के लिए मिलेगी...

बिहार में रह रहे यूपी के निवासियों को वोट डालने के लिए मिलेगी छुट्टी, ललन सिंह जायेंगे प्रचार करने

23-Feb-2022 07:43 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के मतदान हो गये. अब चौथे चरण के मतदान आज हो रहा है. उत्तर प्रदेश चुनाव में जनता दल यूनाइटेड भी अपने उम्मीदवार उतारी है. जदयू के 28 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. पार्टी नेताओं ने उम्मीदवारों की जीत की संभावनाएं जताई है. जदयू के नेता यूपी में प्रचार करने तो जा ही रहे हैं, साथ ही अब राज्य सरकार की ओर से यह भी व्यवस्थ की जा रही है कि जो यूपी के निवासी बिहार में रह रहे हैं,उन्हें भी मतदान करने का अवसर मिल सके.


यूपी में अंतिम दो चरणों के चुनाव 3 और 7 मार्च को होने जा रहे हैं. छठे एवं सातवें चरण में इन दिनों दिन बिहार के सीमावर्ती जिलों में चुनाव होने हैं. इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने व्यवस्था की है कि उत्तर प्रदेश के जो भी कर्मी यहां सरकारी कार्यालयों में तैनात हैं उन्हें अवकाश प्रदान किया जाएगा. यह अवकाश सिर्फ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ही रहेगा.


इधर, उत्तर प्रदेश चुनाव में उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जाएंगे. ललन सिंह का दो दिवसीय चुनावी दौरा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है. इसके साथ ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी दो दिवसीय चुनावी दौरे में 26 और 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में जाएंगे. और पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनमत बनायेंगे.


फिलहाल सूत्रों के अनुसार राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, बिहार जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर थे. और उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जनसंपर्क किया. उन सभी ने जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा और प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर जदयू उम्मीदवारों को वोट देने की जनता से अपील की. मंगलवार को दौरे के अंतिम दिन भी उत्तर प्रदेश जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए.