ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में पूरी तरह से जाम नहीं हुआ ट्रकों का चक्का, कई संगठनों...

बिहार में पूरी तरह से जाम नहीं हुआ ट्रकों का चक्का, कई संगठनों ने हड़ताल से किया किनारा

23-Oct-2019 08:00 AM

PATNA : अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन की तरफ से बुलाया गया चक्का जाम बुधवार की आधी रात से शुरू हो गया हालांकि ट्रकों की हड़ताल से कई संगठनों ने खुद को अलग कर लिया है लिहाजा बिहार में पूरी तरह से चक्का जाम नहीं हुआ। एक अनुमान के मुताबिक राज्य के तकरीबन 25 से 30 हजार ट्रक स्ट्राइक पर चले गए हैं। 


बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश के 5 लाख ट्रकों का चक्का जाम हो गया है लेकिन बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने दीपावली और छठ को देखते हुए इस स्ट्राइक से खुद को अलग कर दिया है। ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ने दावा किया है कि बिहार में बाढ़ की वजह से खस्ताहाल सड़कों ने पहले ही 50 हजार से ज्यादा ट्रकों का परिचालन बंद कर रखा है। 


ट्रक ओनर एसोसिएशन से जुड़े संगठनों में आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण चक्का जाम प्रभावी नहीं हो पाया है। उधर परिवहन विभाग में सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि चक्का जाम के दौरान सड़क पर ट्रैफिक बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।