बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
27-Mar-2020 09:32 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लेटर जारी किया गया है. आईजी की ओर से सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को पत्र लिखकर दी गई है कि तत्काल सभी जिलों में पुलिस की एक स्पेशल टीम का गठन किया जाये. पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक वीडियो कांफ्रेसिंग में यह बड़ा निर्णय लिया गया है.
पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस पत्र के मुताबिक सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिला में एक सेल का गठन करेंगे. जो बिहार पुलिस के सभी सिपाहियों और अफसरों के परिजनों को मेडिकल सहायता के साथ-साथ इमरजेंसी हालत में मदद पहुंचाएंगे. कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न वैश्विक महामारी को देखते हुए. यह आदेश 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.
मुख्यालय की ओर से यह बताया गया है कि जो पुलसीकर्मी अपने ड्यूटी पर हैं. इस परिस्थिति में वे अपने परिजनों का ख्याल रखने में असमर्थ हैं. जिसको देखते हुए सभी जिलों में एक-एक सेल का गठन किया जाये. सभी परिजनों को 24 घंटे सेवा प्रदान करें. किसी भी हालत में पुलिस के परिजनों को कठिनाई ना हो, इसका ध्यान रखा जाये.