ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Jul-2021 09:15 AM
PATNA : बिहार में शुक्रवार की शाम से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है. साथ ही 25 जुलाई के आसपास मानसून ट्रफ के बिहार की ओर शिफ्ट करने के आसार हैं. इन मौसमी प्रभावों से दो दिन राज्यभर में बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है. मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 26 और 27 जुलाई को सूबे में झमाझम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. इन दो दिनों में राज्यभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. गया और बक्सर में 27 जुलाई को बहुत तेज बारिश के आसार हैं.
उधर, बारिश न होने से राज्यभर में पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है. लोग पसीने वाली गर्मी से परेशान हैं. जेठ में झमाझम बारिश के बाद सावन निकट आने पर बादलों की बेरुखी से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. बारिश न होने से धान की रोपनी और खेती किसानी भी प्रभावित हो रही है.
शुक्रवार को पटना में भी दिन में कड़ी धूप रही. हालांकि शाम ढलने पर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई. बारिश के बीच ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की. इससे पहले पिछले 24 घंटों में जयनगर में 40 मिमी, जहानाबाद और टिकारी में 20 मिमी बारिश हुई. दिन में तेज धूप की वजह से पटना का अधिकतम पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस , गया में 34.2 , भागलपुर में 35.6 जबकि पूर्णिया में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.