ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / news / बिहार में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 345 नए मरीज,...

बिहार में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 345 नए मरीज, पटना फिर टॉप पर

23-Jul-2022 08:39 AM

PATNA : बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 345 नये संक्रमित पाये गये. इनमें पटना जिले में सर्वाधिक 129 नये संक्रमित शामिल हैं. नए मामले के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या राज्य में 2253 और पटना में 1058 है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार से शुक्रवार के बीच 109576 कोविड टेस्ट किए गए. राहत की बात है कि इनमें अधिक घर पर ही इलाज करा रहे हैं. 


पिछले 24 घंटे में पटना के अलावा नालंदा व सुपौल में 18-18, सहरसा में 15, जहानाबाद में 12, खगड़िया, पूर्णिया, रोहतास व भागलपुर में 11-11, अररिया, मुजफ्फरपुर, सारण व दरभंगा में नौ-नौ, गया में आठ, कैमूर में सात, मधुबनी, मुंगेर व किशनगंजमें छह-छह, बेगूसराय वं वैशाली में पांच-पांच, बांका व भोजपुर में चार-चार, नवादा में तीन, समस्तीपुर, औरंगाबाद, गोपालगंज, जमुई व सीवान में दो-दो और मधेपुरा, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण में एक नये संक्रमित मिले हैं. वहीं, अन्य राज्यों के छह लोग संक्रमित हुए हैं. 


वहीं, पीएमसीएच में शुक्रवार को कोरोना से राजीव नगर निवासी एक 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई. कोरोना संक्रमित महिला को तेज बुखार के कारण 19 जुलाई को पीएमसीएच के कोरोना आइसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. महिला को कोरोना के सिवाय अन्य कोई रोग नहीं था. जून से अब तक जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है. हालांकि पटना के रहत की बात है कि लगातार दूसरे दिन संक्रमण दर कम हुई है.