बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
06-Feb-2021 01:21 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के स्टाफ से 90 लाख रुपये के सोने की लूट को अंजाम दिया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वेरायटी चौक के पास की बताई जा रही है. घटना के बाद स्वर्ण व्यवसाई ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. फिलहाल लूट की इस बड़ी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसाई का स्टाफ कोलकाता से करीब 2 किलो ग्राम सोना लेकर भागलपुर पहुंचा था और व्यवसाई के घर के लिए निकला ही था तभी पहले से घात लगाए चार की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने स्टेशन के पास ही लूट की घटना को अंजाम दिया. लुटे गए सोने की कीमत 90 लाख रुपये बताई जा रही है. लूट की इस बड़ी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल एसएसपी समेत कई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया है वहां CCTV कैमरे लगे हुए हैं. पहले पुलिस CCTV फूटेज खंगाल रही है. SP ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SIT का गठन किया है जिसके बाद अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.