ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बिहार में पत्रकार सम्मान पेंशन की शुरुआत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

बिहार में पत्रकार सम्मान पेंशन की शुरुआत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

27-Mar-2020 03:27 PM

PATNA : कोरोना वायरस के बीच बिहार में लगातार अपने दायित्व को निभाने वाले पत्रकारों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इस योजना का शुभारंभ किया है। बिहार के कुल 40 पत्रकारों को एक खाते में पेंशन योजना के तहत राशि भेजी गई है।


बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पत्रकारों को 6 हजार प्रति माह सम्मान पेंशन के तौर पर देय होगा। इस योजना को नवंबर 2019 से प्रभावी किया गया है। बिहार पत्रकार पेंशन योजना का तहत पत्रकारों को छह हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दिया गया। दिसंबर से ही योजना का लाभ पत्रकारों को दिया गया है। इस हिसाब से एक पत्रकार को चौतीस हजार रुपये दिया गया है। कुल 40 पत्रकारों को सात लाख बीस हजार की राशि दी गयी है।


एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।