गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 04:40 PM
By First Bihar
PATNA: राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 2021 और 2022 में हुए पंचायत चुनाव में कई पद खाली रह गया था। जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिक्त पड़े पदों पर उप चुनाव कराने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग ने की थी। जिस पर 28 दिसंबर को मतदान होगा। जिसमें 1675 पदों के लिए यह उप चुनाव होगा।
पटना में 103 पदों पर उप चुनाव 28 दिसंबर को होगा। जिसमें 75 पद पंच का है। वार्ड सदस्य के 21, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच की 3-3 सीटें खाली है। इसे लेकर 9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक नोमिनेशन होगा और 28 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। 16 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी वही 20 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिये जाएंगे।
वही मतदाता सूची से उन मतदाताओं का नाम हटाया गया है जिनकी मौत हो चुकी है वही 18 साल या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है। बता दें कि 2021 में पंचायत चुनाव हुआ था तब पंच के कई पद खाली रह गये थे। जिसके बाद पंच समेत अन्य रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया गया था। इसके बाद भी पंच के पद के लिए कई जगहों पर उम्मीदवार नहीं मिले थे। इसलिए निर्वाचन आयोग से पंचायती राज विभाग ने रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की अनुशंसा की थी।