ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंका

04-Sep-2022 10:52 AM

By Ranjan Kumar

SASARAM : इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने करगहर के पूर्व प्रमुख तथा पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना करगहर थाना क्षेत्र के निमडिहरा रोड की है। यहां अपराधियों ने खेत में काम करने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने के बाद पैक्स अध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव निमडिहरा रोड में खेती के कार्य के लिए गए थे। तभी 6 की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पैक्स अध्यक्ष को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सुबह हत्या की इस वारदात को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक पैक्स अध्यक्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी पूर्व प्रमुख पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।