Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
01-Jan-2022 10:14 AM
PATNA : नए साल की शुरुआत हो चुकी है. मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलों में सर्दी के मौसम के दौरान बीते दिनों बारिश देखने को मिली. जिस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है. साथ ही पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट दिख सकती है.
वहीं बीते रत तापमान में हल्की गिरावट भी देखी गई. पटना मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. जबकि अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच बना हुआ है.
साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र से जारी रिपोर्ट अनुसार, छपरा का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री, पटना में 10.5 डिग्री, गया में 13.1 डिग्री, भागलपुर 12.8 डिग्री, पूर्णिया 12.9 डिग्री, बाल्मीकी नगर में 10.6 डिग्री, मुजफरपुर और दरभंगा 13 डिग्री, सुपौल में 13.9 डिग्री, फारबिसगंज 10.5 डिग्री, मोतिहारी 11.6 डिग्री, गोपालगंज 11.3 डिग्री, जीरादेई में 12.4 डिग्री, समस्तीपुर 11 डिग्री और सहरसा में 13.3 डिग्री दर्ज किया गया.