ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / बिहार में ओवैसी अपना गठबंधन और बड़ा करेंगे, जल्द ही जुड़ने वाली हैं...

बिहार में ओवैसी अपना गठबंधन और बड़ा करेंगे, जल्द ही जुड़ने वाली हैं कई पार्टियां

02-Oct-2020 03:15 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके ओवैसी गठबंधन का दायरा बढ़ाने की तैयारी में हैं. ओवैसी के गठबंधन में उनकी पार्टी एआईएमआईएम के साथ-साथ समाजवादी जनता दल शामिल है. समाजवादी जनता दल के नेता देवेंद्र प्रसाद यादव बिहार की राजनीति में भले ही हाशिए पर चले गए हो लेकिन ओवैसी उनके साथ बिहार में एंट्री ले चुके हैं और अब अपना गठबंधन बढ़ाने को तैयार हैं.




ओवैसी ने कहा है कि वह बिहार में महागठबंधन और एनडीए के सामने अपना गठबंधन खड़ा करने के लिए प्रयासरत हैं. छोटे-छोटे दलों को जोड़कर बिहार में एक नया विकल्प दिया जाए यह उनकी मंशा है. यह पूछे जाने पर कि क्या इस गठबंधन का मकसद बिहार में सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाने का है. ओवैसी ने कहा कि बिहार में अपना वजूद बढ़ाना चाहते हैं. किसी का समर्थन देना हमारे एजेंडे में शामिल नहीं है. ओवैसी ने कहा कि अगर वह बिहार में अकेले चुनाव लड़ते तो लोग यह कहते कि वोट काटने के लिए उन्होंने उम्मीदवार उतारे लेकिन अब वह गठबंधन के स्वरूप को आगे बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं.


जानकार सूत्रों की मानें तो ओवैसी की नजर हाल ही में तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा पर है. कुशवाहा के अलावे ओवैसी पप्पू यादव के अलायंस पर भी नजर बनाए हुए हैं. इन संभावनाओं को लगातार तलाशा जा रहा है कि ओवैसी अपना कुनबा बिहार में और कैसे विस्तारित कर सकते हैं. पार्टी की नजर बिहार में 39 सीटों पर है जहां मुस्लिम वोटरों की तादाद ज्यादा है. सीमांचल के इलाके में ज्यादातर सीटों पर ओवैसी खुद अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं लेकिन उनके एजेंडे में बिहार की बाकी सीटों पर भी गठबंधन के सहारे अपनी पहुंच बनाने का है.