ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार : नंबर प्लेट को लेकर सख्त हुए नियम, अब वाहन मालिक के...

बिहार : नंबर प्लेट को लेकर सख्त हुए नियम, अब वाहन मालिक के साथ डिलर पर भी होगा एक्शन...

12-Aug-2020 11:33 AM

PATNA :  बिहार में अब अगर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर सड़क पर निकले तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पहले नई गाड़ी बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर उतार दी जाती थी, लेकिन अब अगर राज्य भर के शो रुम से बिना रजिस्ट्रेशन और हाइ सिक्योरिटी नंबर के अगर गाड़ी निकलेगी, तो वाहन मालिक और डीलर पर कार्रवाई होगी. 

इसके साथ ही डीलर का रजिस्ट्रेशन भी निलंबित किया जा सकता है. परिवहन सचिव सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी डीटीओ एवं एमवीआइ को इसे लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी भी स्थिति में बिना नंबर की गाड़ी  शो रुम से बाहर सड़क पर नहीं निकले. 13 अगस्त को इन सभी  सभी बातों को लेकर  वाहन कंपनियों से  वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जायेगी. जिसमें डिफॉल्टर वाहन कंपनियों को अंतिम चेतावनी दी जायेगी. यदि सुधार नहीं होता है तो उनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगेगी. 

वहीं सड़कों पर बिना नंबर की चलने वाली गाड़ियों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा. पकड़े जाने पर जुर्माना और वाहनों को जब्त किया जायेगा. साथ ही वाहन को बेचने वाले डीलर के विरुद्ध भी कार्रवाई की जायेगी.