बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Oct-2019 02:32 PM
PATNA: बिहार में एनआरसी लागू करने को लेकर बीजेपी और जदयू के बीच तकरार जारी है. बीजेपी के नेता बिहार के लिए जरूरी बता रहे हैं तो वही, जदयू के नेता ने साफ कह दिया कि यहां पर इसकी कोई जरूरत ही नहीं है. लागू करने की मांग करना बेकार है.
एनआरसी पर बोले प्रेमरंजन पटेल
भाजपा नेता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि बिहार में ही नहीं पूरे देश में भी एनआरसी लागू करने की जरूरत है. बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी के बॉर्डर वाले एरिया में तो देश की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है. जो योजना देश के नागरिकों के लिए बनती है वह यहां के लोगों को मिलनी चाहिए. बाहर के रहने वाले लोग इस योजना का फायदा अधिक उठाते हैं और यहां के लोगों को इसका लाभ नहीं मिलता है. किस देश के लोग कब और कहां रह रहे है यह पता होना चाहिए. बिहार में जदयू के एनआरसी के विरोध पर कहा कि यह कानून का मामला है. जब कानून बनता है तो सभी लोग साथ होते हैं. धारा 370 और ट्रिपल तलाक मामले पर भी सभी दलों का साथ मिला है.
जदयू ने कहा- जरूरत नहीं
भाजपा के एनआरसी वाले बयान पर जदयू नेता राजीव रंजन ने पलटवार किया और कहा कि सरकार और जदयू ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में एनआरसी की जरूरत ही नहीं है. जहां तक जनसंख्या नियंत्रण का सवाल है तो इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस अभियान से लोगों जोड़ा जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि छोटा परिवार खुशहाल परिवार होता है. इसको किसी धर्म से नहीं जोड़ना है. देश में जनसंख्या एक बड़ा सवाल है. इसके नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय विमर्श की जरूरत है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...