ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / कोरोना इफेक्ट : बिहार में NPR का काम भी रुका, ट्रेनिंग प्रोग्राम को...

कोरोना इफेक्ट : बिहार में NPR का काम भी रुका, ट्रेनिंग प्रोग्राम को जनगणना निदेशालय ने स्थगित किया

14-Mar-2020 08:22 AM

PATNA : कोरोना वायरस ने बिहार में एनपीआर का रास्ता भी रोक लिया है। बिहार में नेशनल पापुलेशन रजिस्टर का काम शुरू होने वाला है और इसके लिए मास्टर ट्रेनरों और फील्ड ट्रेनों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन अब कोरोना वायरस का हवाला देते हुए जनगणना कार्य निदेशालय ने फिलहाल इसे स्थगित कर दिया है। 


केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत कार्य करने वाले  जनगणना निदेशालय ने  राज्य के सभी जिलों के डीएम को इसकी जानकारी दी है. सभी जिलों के डीएम प्रधान जनगणना पदाधिकारी के तौर पर भी कार्यरत है. एनपीआर 2021 को लेकर 14 मार्च को मास्टर चैनलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, साथ ही साथ 16 मार्च से लेकर 7 अप्रैल के बीच सभी जिलों में फील्ड ट्रेनिंग के लिए कार्यक्रम तय था लेकिन इसे अब अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.


जनगणना निदेशालय के निर्देश के बाद बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान में भी तत्काल आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए जनगणना रजिस्टर को लेकर जो प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होनी थी उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.