गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 06:24 PM
PATNA : बिहार में 15 वर्षों के एनडीए शासनकाल में बसपा का खूब विकास हुआ। सुशील मोदी ने कहा है कि बसपा यानी बिजली, सड़क, पानी के क्षेत्र में नीतीश सरकार ने जो काम किया है वह अभूतपूर्व है। बिहार में बसपा कोई मुद्दा नहीं है। सुशील मोदी ने कहा है कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो बसपा के मुद्दे को विधानसभा चुनाव में उठाकर दिखाएं।
पथ निर्माण विभाग की 5024 करोड़ की लागत से 217 योजनाओं के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित उद्घाटन, शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में ई-टेंडरिंग 2.0 वर्जन शीघ्र लागू किया जाएगा जिसमें बैंक गारंटी का आॅनलाइन सत्यापन, अलग-अलग विभागों की जगह एकीकृत निबंधन व अर्नेस्ट मनी स्वतः वापस होने की सुविधा रहेगी। भारत सरकार की तर्ज पर बिहार में भी राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पाक और चीन की एजेंसियों को टेंडर में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
मोदी ने कहा कि 15 साल के एनडीए के शासन के बाद आज बिहार में ‘ब.स.पा.’ यानी बिजली, सड़क और पानी कोई मुद्दा नहीं है। अगर विपक्ष में हिम्मत है तो आगामी चुनाव में इसे मुद्दा बनाएं। घर-घर बिजली, गांव-गांव सड़क और पानी पहुंच चुका है। विगत के चुनावों में अकसर विपक्ष इन्हीं मुद्दों पर हमलावर रहता था।