Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
16-Jul-2021 07:53 AM
PATNA : राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति अब तक बिहार के राज्यपाल होते हैं लेकिन अब बिहार में एक ऐसा विश्वविद्यालय भी होगा जिसके कुलाधिपति राज्यपाल की बजाय मुख्यमंत्री होंगे। जी हां, बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज की पढ़ाई को एकीकृत करने के लिए बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय का गठन किया जा रहा है और इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल की बजाय मुख्यमंत्री होंगे। बिहार के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज इसी विश्वविद्यालय के अधीन होंगे। यह नया विश्वविद्यालय जल्द ही अस्तित्व में आ जाएगा।
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय का प्रस्ताव सरकार ने तैयार कर लिया है। इसके लिए मानसून सत्र में विधेयक लाए जाने की संभावना है। वित्त और विधि विभाग की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है। सूत्रों की मानें तो आज कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर भी लग जाएगी। मानसून सत्र से पारित होने के बाद यह विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा। अगले सत्र यानी 2022-23 से यह नया विश्वविद्यालय एक्टिव हो जाएगा। दरअसल सरकार इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर फोकस रखते हुए इसके पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने जा रही है और इसीलिए अलग-अलग इंजीनियरिंग कॉलेजों को अब एक विश्वविद्यालय के अधीन लाया जा रहा है।
इस विश्वविद्यालय के चांसलर मुख्यमंत्री होंगे। सरकार विश्वविद्यालय गठन के बाद वाइस चांसलर, एग्जामिनेशन कंट्रोलर, रजिस्ट्रार, फाइनेंस ऑफिसर आदि पदों पर बहाली करेगी, इसमें भी वक्त लगेगा। बिहार के 38 सरकारी और 15 प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज इस विश्वविद्यालय के अधीन आएंगे। सरकार का मानना है कि अभी बहुत सारे कोर्स ऐसे हैं जो समय के मुताबिक के नहीं। फिलहाल सभी सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज साल 2010 में बनाए गए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन है लेकिन जिस उद्देश्य से आर्यभट्ट विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी वह सफल नहीं हो पा रहा। सरकार को ऐसा लगता है कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय समय के मुताबिक पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं कर पा रहा लिहाजा देश के दूसरे हिस्सों में जिस तरह सिलेबस अपडेट हुआ है उसमें यह विश्वविद्यालय पिछड़ गया है। नए इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।