ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Home / news / बिहार में नौकरी नहीं मिलने पर आत्महत्या करेंगे बेरोजगार, नियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों ने...

बिहार में नौकरी नहीं मिलने पर आत्महत्या करेंगे बेरोजगार, नियोजित शिक्षक अभ्यर्थियों ने दी चेतावनी

19-Jan-2021 03:58 PM

PATNA : राजधानी पटना में कड़ाके की ठंड के बावजूद नियोजित शिक्षक अभ्यर्थी गर्दनीबाग धरना स्थल पर डटे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जिला स्तर पर ओपेन कैंप के माध्यम से काउंसिलिंग और नियुक्ति पत्र वितरण करने संबंधी शिड्यूल जल्द से जल्द जारी की जाए और काउंसिलिंग और नियुक्ति पत्र वितरण के उपरांत प्रमाण-पत्र की जांच की जाए और उसके बाद स्कूल में योगदान कराया जाए. अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द बहाली नहीं की गई तो सभी प्रदर्शनकारी आत्मदाह करने को बाध्य होंगे. 


आपको बता दें कि प्रदर्शन कर रहे सभी अभ्यर्थी  BTET/CTET की परीक्षा पास कर चुके हैं. इनके अनुसार सरकार पंचायत चुनाव का हवाला देकर पूरी प्रक्रिया को टाल रही है. अभ्यर्थियों ने सरकार की नीति के खिलाफ भिक्षाटन भी किया. धरनास्थल पर बैठे कई अभ्यर्थियों के हाथ में पोस्टर दिखा कि- जल्द बहाली नहीं होने पर आत्मदाह करेंगे. बीच-बीच में उन्होंने सरकार और शिक्षामंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की. 


गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर केवल पटना ही नहीं बल्कि पूरे बिहार से नियोजित शिक्षकों का जमावड़ा लगा हुआ है. सभी का कहना है कि लगभग दो लाख अभ्यर्थियों के साथ शिक्षा विभाग में बैठक अफसरों से लेकर मंत्रियों तक के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है.