सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-Dec-2021 11:31 AM
MUNGER : बिहार में 24 दिसंबर से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलानी है. वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है. जहां जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बेखौफ नक्सलियों ने एक नवनिर्वाचित मुखिया की गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है.
यह वारदात नक्सलियों ने एक नवनिर्वाचित मुखिया को शपथ लेने से ठीक पहले मार डाला. बताया जा रहा है नक्सलियों ने उन्हें चुनाव न लड़ने की धमकी दी थी. जिसके बाद भी उन्होंने लोकतंत्र में में अपनी आस्था दिखाते हुए चुनाव भी जीत लिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बेखौफ नक्सलियों ने आजिमगंज पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की गला रेत कर हत्या कर दी.
बताया जा रहा है दर्जनों की संख्या में हथियार बंद नक्सलियों ने पहले मथुरा गांव स्थित पैतृक घर पर अचानक धावा बोल दिया. इसके बाद मुखिया को घर से निकाल कर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद नक्सलियों ने माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाए और नक्सली आराम से पहाड़ी जंगल की ओर चलते बने.
गौरतलब है कि नक्सली नेता प्रवेश दा ने 13 अक्टूबर को हुए चुनाव में परमानंद टूडू के भाग लेने पर रोक लगाई थी. और नामांकन वापस लेने की धमकी भी दी थी. इस बात की पुष्टि एएसपी अभियान कुणाल कुमार ने भी की है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है.