2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
12-Feb-2022 10:55 AM
PATNA : बिहार में शनिवार की अल सुबह NIA ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया. NIA की टीम ने कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और उसके नजदीकी लोगों के ठिकानों पर अलग-अलग जिलों में एक साथ छापेमारी की है. इस छापेमारी को काफी गोपनीय रखा गया था. फिलहाल हमारे पास सूचना है कि जहानाबाद और नवादा जिलों में एक साथ छापा पड़ा है. पहले तो कुछ घंटे यह किसी को यह समझ ही नहीं आया कि छापेमारी कौन सी एजेंसी कर रही है. हालांकि, बाद में नवादा के एसपी डीएस सांवलाराम ने बताया कि छापेमारी एनआइए की टीम ने की है.
जहानाबाद में दो जगहों हुलासगंज थाना के रुस्तमपुर में कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा और मोकिनपुर में पैक्स अध्यक्ष विकास शर्मा के ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी चल रही है. इस छापेमारी से लोकल पुलिस को अलग रखा गया है. जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने कहा कि प्रदुमन शर्मा के यहां छापेमारी की सूचना उन्हें भी मिली है. हथियार और आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है. हुलासगंज के केवला गांव में राजीव शर्मा के यहां भी छापेमारी चल रही है. राजीव शर्मा नक्सली प्रदुमन शर्मा के करीबी बताए जाते हैं.
वहीं नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के संपत बिगहा गांव में भी छापामारी हुई है. यहां सहदेव यादव के घर की तलाशी लेने के बाद टीम लौट गई है. सहदेव का लिंक नक्सलियों से रहा है. सहदेव यादव कुख्यात नक्सली प्रद्युम्न शर्मा का खास सहयोगी रहा है. उसे दो साल पहले प्रद्युम्न के भतीजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. तब वह नक्सली कमांडर प्रद्युम्न को रुपये पहुंचाने जा रहा था. यहां एक महिला सहित चार अधिकारियों की टीम आई थी. छापेमारी करीब चार घंटे तक चली. यहां सिरदला, मेसकौर और रजौली के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे.
औरंगाबाद में भी एनआईए की टीम के द्वारा छापेमारी करने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के कासमा में भाकपा माओवादी के शीर्षस्थ नक्सली प्रमोद मिश्रा एवं बंदेया के अनिल यादव के घर छपामारी हो रही है. हालांकि यहां कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं. आपको बता दें कि औरंगाबाद का इलाका नक्सल गतिविधियों के लिहाज से जहानाबाद और नवादा से अधिक संवेदनशील है.