बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Jul-2023 10:10 PM
By Srikant Rai
DESK: बिहार भूमि विवाद में अपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। सरकार के लाख कोशिशों के बाावजूद जमीन को लेकर मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार के मधेपुरा जिले से जुड़ा है। जहां मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड के विशनपुर सुंदर अंतर्गत लक्ष्मीनिया, परसाहि, वार्ड 9 में जमीन विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को गोली मार दी। वही पांच लोगों को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
घटना के बाबत जानकारी देते हुए जख्मी धीरेंद्र यादव ने बताया कि उनके पिता स्व. मुखलाल यादव ने गाँव के ही दिलीप कुमार सिंह के मार्फत फुलेंद्र यादव का एक बीघा जमीन खरीदा था और वो लोग धीरे-धीरे उनका पैसा चुकता कर रहे थे। वही दो महिने पहले उसी जमीन को दिलीप सिंह ने अमोद यादव और मनोज यादव को बेच दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर जब ये लोग दिलीप सिंह से पूछने गये तो वो जमीन बेचने की बात से इनकार कर दिये।
वही जब आज धीरेंद्र यादव उस जमीन पर गये तो देखा कि मनोज यादव और अमोद यादव उस जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहे थे। मना करने पर वो लोग धीरेंद्र यादव से उलझ गए और उसे पिटाई करने लगे। जब परिजन उमेश यादव, रमेश यादव, सिन्टू यादव, सुलेखा देवी, मीरा देवी उन्हें बचाने गए तो मनोज यादव, अमोद यादव, विनोद यादव, लाछो यादव, जलधर यादव, नीतीश यादव, बंधु यादव, भागवत यादव, मनीष यादव, अरविंद यादव, अनिल यादव, श्रवण यादव, जनार्दन यादव सहित पचास की संख्या में हथियारों से लैस मौजूद अपराधियों ने लाठी, बंदूक के कुंदे से वहां मौजूद लोगों की भी पिटाई कर दी।
वही मनोज यादव ने मास्केट से उमेश यादव पर गोली चला दी। इस घटना में जख्मी सभी लोगों को कुमारखंड एसएचसी में भर्ती कराया गया है जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।