ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में नहीं ख़त्म होगी शराबबंदी, बोले तेज प्रताप ... पिया तो उठाकर...

बिहार में नहीं ख़त्म होगी शराबबंदी, बोले तेज प्रताप ... पिया तो उठाकर ले जायेंगे जेल

04-Jan-2023 05:03 PM

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है।  राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इसका कारोबार करना क़ानूनी जुर्म हैं, इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान हैं। इसके बाबजूद इस कानून कि हकीकत क्या है इसकी झलक आए दिन देखने को मिल जाती है।  वहीं, विपक्षी पार्टी द्वारा भी इस कानून को सबसे अधिक असफल कानून करार दिया जाता है।  इसके साथ ही बीच- बीच में सरकार में सहयोगी जीतन राम मांझी द्वारा भी इसको लेकर सवाल उठाए जाते हैं। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार में मंत्री और राजद सुप्रीमों लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने बड़ी बात कह डाली है। 


बिहार सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा है कि, बिहार में शराब पुरे तरीके से बंद रहेगा। इसके साथ ही शराबबंदी लागु होने के बाद भी जहरीली शराब का सेवन करने से मरे लोगों को कोई भी सरकारी मदद नहीं मिलना चाहिए। इसको लेकर यदि कोई विरोध करता है तो यह बिल्कुल गलत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अधिक विरोध हुआ तो  हम भी अपने स्तर से आंदोलन की शुरुआत करेंगे।


इसके आगे उन्होंने पिछले दिनों राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा गुजरात के तर्ज पर बिहार में शराब शुरू करने को लेकर दिए गए बयानों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, मुझे जो भी शराब पीते दिख गया उसे उठाकर अपनी गाड़ी से जेल भेजेंगे। इसके आलावा उन्होंने बिहार कर्मचारी चयन आयोग पेपर लिक मामले में भी अपनी बात रखते हुए कहा कि, इस मामले में सरकार ने संज्ञान लिया है। यह सरकार कारवाई वाली सरकार है जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई होगी। इसको लेकर हमारी सरकार तेजी के साथ काम कर रही है, जो दोषी होंगे उस पर सख्त कार्रवाई होगी।


इसके आलावा उन्होंने बिहार में रोजगार को लेकर कहा कि, हमलोग रोजगार दे रहे हैं और आगे भी रोजगार देने का काम करेंगे। बिहार में जंगलराज में नहीं रोजगार का राज है। जिन युवायों को रोजगार मिला उनसे जाकर पूछ लीजिए कि यह सरकार काम कर रही है की नहीं। इसलिए मेरे पीछे कौन क्या बोल रहा है उससे मुझें कोई फर्क नहीं पड़ता है।