ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार में नहीं हो रहा है क्राइम कंट्रोल ! नकाबपोश अपराधियों ने पोल्ट्री फर्म मालिक को गोलियों से भूना, मौक पर हुई मौत

29-Jul-2023 12:20 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। पुलिस को इन अपराधियों पर लगाम लगाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक मुर्गी फ्रॉम  के मालिक को गोलियों से भून डाला है। 


दरअसल, समस्तीपुर सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में शुक्रवार की देर रात पोल्ट्री व्यवसायी पंकज शर्मा (40) की बाइक-कार से  चार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार व बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। इसके बाद से केथरिया गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि, मुर्गा व्यवसायी पंकज शर्मा देर रात अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान एक ऑल्टो कार व एक ग्लैमर बाइक से पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, इसमें पंकज शर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गयी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पंकज शर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हीं वजहों से इनकी हत्या कर दी गई है।


हालांकि,मुहर्रम ड्यूटी में धर्मवाना चौक पर तैनात डुमरा थाने के दो चौकीदार कृपाल राम और कामोद कुमार तेज गति में भाग रही कार व बाइक पर संदेह होने के बाद पीछा किया। जिसके नाद बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले बदमाशों द्वारा छोड़ी गयी बाइक पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि धर्मवाना चौक के समीप से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इससे पूछताछ की जा रही है।   


इधर, इस मामले में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव मुर्गा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है। मृतक पंकज शर्मा भी पूर्व शराब कांड में जेल जा चुके हैं। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।