धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
26-Jun-2024 06:00 PM
By First Bihar
BAGAHA: पड़ोसी देश नेपाल के तराई इलाकों में हो रही जोरदार बारिश के कारण बिहार की नदियां उफान पर आ गई हैं। सीमावर्ती इलाके बगहा में लगातार हो रही बारिश के कारण पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। जिसके कारण बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर मसान नदी पर बने पुलिया में फंस गया।
दरअसल, फसल की सोहनी के लिए रामनगर चीनी मिल से मजदूरों को ट्रैक्टर से बलुआ ले जाया जा रहा था। बारिश के कारण मसान नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई थी। ट्रैकटर मजदूरों को लेकर जैसे ही एक पुलिया पर पहुंचा, पानी के तेज दबाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर पानी के तेज धार में फंस गया। ट्रैक्टर पर सवार मजदूरों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
बता दें कि मानसून की पहली बारिश में ही रामनगर की पहाड़ी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इलाके में दर्जनों गांवों का संपर्क भंग होने लगा है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके के पुल और पुलिया की पहले से जर्जल हालत थी लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण उनकी मरम्मति नहीं हो सकी और अब इसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है।