मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
26-Oct-2022 07:55 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बड़ा नाव हादसा हुआ है। खेत से घर लौटने के दौरान आधा दर्जन लोग गंगा में डूब गए। घटना कलबलिया घाट की है। जहां पर लौटने के दौरान देर शाम यह हादसा हुआ। तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों की माने तो तीन लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अभी भी तीन लोग लापता है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम नहीं पहुंची। जिसे लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा गया। बताया जाता है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से तीन लोग गंगा में बह गए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से शव की खोजबीन जारी है। लेकिन घंटों बाद तीन लोगों का कोई अता पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। काफी संख्या में कलबलिया घाट पर लोगों की भीड़ जुटी है। देर शाम हो जाने के कारण तीनों लोगों को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।