ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार में मुर्दे को भी दिया जा रहा है कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग...

बिहार में मुर्दे को भी दिया जा रहा है कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल

12-Dec-2021 03:23 PM

JAMUI : बिहार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण महाअभियान में लक्ष्य पूर्ति के लिए मरे हुए लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि एक मृत महिला के मोबाइल पर आया मैसेज कह रहा है.अब इसे लापरवाही कहें, या फिर काम का बोझ, जो हो लेकिन ऐसी स्थिति कोरोना के खिलाफ जारी जंग के लिए ठीक नहीं है. बिहार के जमुई से जो खबर सामने आ रही है वह टीकाकरण के उद्देश्य के लिए हितकारी नहीं है. 


मामला गिद्धौर प्रखंड से जुड़ा है. कोरोना टीकाकरण में चल रही लापरवाही की पोल तब खुली जब गिद्धौर निवासी श्याम किशोर गुप्ता की दिवंगत पत्नी मालती देवी के फोन में मैसेज आया. आपको बता दें कि अप्रैल में ही मालती का निधन हो गया था. कोरोना से ग्रसित होने के बाद उसने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया था.


news image


आपको बता दें कि दूसरी डोज का टीका पड़ने और सफलतापूर्वक आच्छादित होने के आया बधाई संदेश चौंका रहा है. गजब है कि जिस महिला की मौत कोरोना से इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ही बीते 22 अप्रैल 2021 को हुई थी, उसी महिला के नाम पर टीकाकरण किया गया है. मैसेज इस बात की पुष्टी करते दिखाई दे रहा है.