छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
03-Jul-2020 01:00 PM
PATNA : आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई इलाकों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक के ताजा अलर्ट में बांका जिले के भूरिया, बरहट, बौसी, रजौन और भागलपुर जिले के सनहौल इलाके में वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वह अपने घरों में रहे बाहर न निकलें और साथ ही साथ खेत खलिहान में काम करने वाले लोग किसी सुरक्षित जगह पर शरण ले. किसी भी स्थिति में पेड़ों के नीचे शरण ना लें और ना ही खुले में रहे.
मौसम विभाग की तरफ से लगातार बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के ज्यादातर जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश होगी. भागलपुर और बांका जिले में फिलहाल मौसम बेहद खराब है और यहां लगातार वज्रपात की चेतावनी जारी की जा रही है. बता दें कि एक सप्ताह के अंदर बिहार में वज्रपात से अब तक 126 लोगों की बिहार में मौत हो चुकी है. गुरुवार को समस्तीपुर में 7,पटना जिले में 6, पूर्वी चंपारण में 4,शिवहर में 2, कटिहार में 3, मधेपुरा में 2, पूर्णिया में 1 और पश्चिम चंपारण जिले में 1 वज्रपात से मौत हुई थी.
25 जून को 100 से अधिक लोगों की हुई थी मौत
25 जून को बिहार के 23 जिलों में 100 लोगों की मौत हुई थी इसमें गोपालगंज में वज्रपात से 13, मधुबनी में 8, भागलपुर में 9,पूर्णिया में 9. बांका में 5, मोतिहारी में 5, दरभंगा में 5,खगड़िया और जमुई में 3-3,मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई थी. नरकटियागंज में 2 लोगों की मौत हुई थी. किशनगंज में सगे भाईयों में वज्रपात गिर गया जिससे मौत हो गई. सुपौल में 2, किशनगंज में 1, सीतामढ़ी में 1, शिवहर में 1 शख्स समेत 98 लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी. मृतकों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का निर्देश सीएम नीतीश कुमार ने दिया था. इसके साथ सीएम नीतीश, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने मौत पर शोक जताया था.