Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
25-Aug-2020 07:05 AM
PATNA : मौसम विभाग ने बिहार के लिए नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित बिहार के 14 जिलों में 27 अगस्त तक बारिश होने की उम्मीद है। 12 जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र का झुकाव पश्चिम बंगाल झारखंड के साथ-साथ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ से हो रहा है। इस कारण बिहार के सीमावर्ती जिलों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पटना के अलावे गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, सिवान, छपरा, गोपालगंज समेत कुल 14 जिलों में 27 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग की तरफ से 12 जिलों के अंदर वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। चंपारण, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर सारण जैसे जिलों में कई जगह पर वज्रपात की आशंका है।