Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन
08-Dec-2023 08:45 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन इस तरह की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकलकर सामने आया है। जहां चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा गांव में आधी रात चोरी के शक में ग्रामीणों ने 28 वर्षीय युवक की बर्बर तरीके से लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नालंदा के सोह सराय निवासी देव के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। भीड़ हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने छह महिला सहित आठ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद इसके विरोध में लोगों ने ग्रामीण बाढ़ थाने के सामने हंगामा करने लगे। इसके बाद नप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने हिरासत में ली गईं सभी महिलाओं को फिलहाल छोड़ दिया है।
बताया जाता है कि,रात करीब एक बजे संजय यादव के घर में चोरी करने के दौरान कथित तौर पर ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य फरार होने में सफल हो गये। पकड़े जाने पर भीड़ ने युवक की लाठी-डंडे और पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया गया । काफी देर तक जख्मी युवक घटनास्थल पर तड़पता रहा और वहां मौजूद लोग तमाशाई बने रहे। इतना ही नहीं ग्रामीण इस घटना का वीडियो भी बना रहे थे। बाद में घटना की सूचना मिलने पर बाढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही, इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि देव की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। वह बुढ़नीचक चक के एक रिश्तेदार के पास आया था। बाद में वह वहां से अपने घर जाने के लिए निकला गया था। वह बहरामा कैसे पहुंचे इसकी छानबीन की जा रही है। उधर पुलिस ने छह महिला सहित भीड़ हिंसा के आठ आरोपितों को हिरासत में ले लिया।आरोपितों के हिरासत में लिए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण बाढ़ थाने के सामने एकत्र होकर हंगामा करने लगे। वे पुलिस से आरोपितों को छोड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों के दबाव व अगवानपुर के मुखिया के आश्वासन पर हिरासत में ली गई छह महिलाओं को मुक्त कर दिया। लेकिन। इन्हें आज वापस से थाना बुलाया गया है।
उधर, पुलिस लोगों के मोबाइल से बनाए गए वीडियो की तलाश कर रही है। जिसके आधार पर हमला करने वालों की पहचान की जा सके। बाढ़ थाने के एएसआई राजेंद्र यादव के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।