बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
18-Apr-2024 12:46 PM
By mritunjay
ARWAL : बिहार के अरवल में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। साइकिल चोरी के विवाद में एक बच्चे की निर्मम हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया और चार आरोपियों को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुर्था थानाक्षेत्र के पिरही गांव की है।
दरअसल, पिरही गांव में तिलक समारोह में खाने गए गांव के छह वर्षीय बच्चे को अगवाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। देर रात गांव के पास झाड़ी से उसका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव के गले में फंदा लगा हुआ था और बदमाशों ने बच्चे का कान उखाड़ लिया था। मासूम बच्चे का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और भीड़ ने गांव के ही एक शख्स के घर पर हमला बोल दिया।
गुस्साए लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार के चार लोगों की जमकर धुनाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को भीड़ के चंगुल से बचाया और चारों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक आरोपित की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दो आरोपितों का पुलिस कस्टडी में ही इलाज चल रहा है।
मृत बालक की पहचान दीपू यादव के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृत आरोपित की पहचान जयराम शर्मा के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल एक आरोपी नागेश शर्मा को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व साइकिल चोरी को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। दीपू की दो साइकिल चोरी हो गई थी, जिसमें अमरेश शर्मा का नाम आया था। इसको लेकर दीपू और अमरेश के बीच हाथापाई भी हुई थी।
मृत बच्चे के पिता के बयान पर आठ लोगों को नामजद किया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों धीरज कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृत आरोपी जयराम के परिजनों के बयान पर भी पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।