बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 09:52 PM
PATNA : कोरोना के अलावा किसी भी दूसरी बीमारी से परेशान हैं और डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बस एक मिस्ड कॉल मारिये और डॉक्टर आपको खुद कॉल करके इलाज बतायेंगे. डॉक्टर का प्रेसकिप्शन यानि पूर्जा भी एसएमएस के जरिये आप तक पहुंच जायेगा ताकि दवा दुकान से दवा ले सकें.
8010111213 पर करिये मिस्ड कॉल
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने ये व्यवस्था की है. सरकार ने कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए ये व्यवस्था की है. उनके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. अगर आप बीमार हैं तो कंट्रोल रूम के नंबर 8010111213 पर मिस्ड कॉल करिये. थोड़ी देर में ही आपको कॉल बैक आयेगा. आपकी बीमारी की पूरी जानकारी ली जायेगी और फिर डॉक्टर आपको दवा से लेकर जांच की सलाह देंगे. डॉक्टर का पूर्जा SMS के जरिये आप तक पहुंच जायेगा.
सुबह 8 से रात 8 तक मिलेगी सुविधा
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ये सुविधा सुबह 8 बजे से रात के 8 बजे तक मिलेगी. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कॉल सेंटर में कर्मचारी से लेकर डॉक्टर मौजूद रहेंगे.
सारे सरकारी डॉक्टरों को हेल्पलाइन में सेवा देने का निर्देश
राज्य सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद है. ऐसे में जो भी सरकारी डॉक्टर हैं वे इस हेल्पलाइन में सेवा देंगे. इसके लिए सरकारी डॉक्टरों को ट्रेनिंग भी दी जायेगी. अपने अस्पताल के कंप्यूटर संचालक की मदद से सरकारी डॉक्टर ऑनलाइन चिकित्सा करेंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...