ब्रेकिंग न्यूज़

मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त

Home / news / बिहार में मिले कोरोना के 9 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 733

बिहार में मिले कोरोना के 9 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 733

11-May-2020 05:54 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को रिकार्ड 85 नए केस सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. इस वक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 9 नए केसों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 733 हो गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को तीसरी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की दी गई. जानकारी के मुताबिक जो 9 नये मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दरभंगा से 3 नए मामले सामने आये हैं. इसके आलावा मधुबनी और सुपौल जिले से 2-2 नए मामले सामने आये हैं. 


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सहरसा और पूर्णिया जिले से एक-एक नए मामले सामने आये हैं. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पटना के बीएमपी में कुल 8 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. यह सभी बीएमपी 14 से जुड़े हुए हैं. इसके अलावे नवादा के हिसुआ से एक और नवादा के सिरदला से एक अन्य करना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. आपको बता दें कि बीएमपी में 8 नए मरीजों के जुड़ने के बाद एक बार फिर से हड़कंप की स्थिति बन गई है. इसके पहले भी एमपी 14 में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं. उसके बाद बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 733 पहुंच गया है. सोमवार को जारी किए गए तीसरे अपडेट में कुल 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी.


बिहार में शुक्रवार को बीएमपी के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव मिले थे. सबसे पहले गुरुवार को बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) की बैरक में रह रहे सेवानिवृत जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. एयरपोर्ट के समीप बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) कैंप से नए मरीज मिलने से जवानों में खौफ बढ़ गया है.  शनिवार की दोपहर खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. नके साथ बीएमपी के एडीजी समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे.


news image