श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
27-Apr-2020 06:50 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां कोरोना के 19 नए मामले सामने आय हैं. इसके साथ ही सूबे में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 345 पहुंच गया है. बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूबे के हालत अब बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नवादा जिले से एक बार फिर से नया मामला सामने आया है. इसके साथ ही 16 नए मामले रोहतास जिले से सामने आया है. इसके आलावा पूर्णिया और दरभंगा से एक-एक मामले सामने हैं.
यहां देखिये पूरी लिस्ट -

बिहार में टूट रहे कोरोना के रिकार्ड
सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. क्योंकि आज अब तक कुल 51 मरीज सामने आ गए हैं. जिसमें भोजपुर, पटना, दरभंगा, पूर्णिया, मुंगेर लखीसराय, औरंगाबाद, सारण और मधुबनी शामिल हैं. इसी के साथ ही बिहार के 25 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं.
पूर्णिया में कोरोना की एंट्री
पूर्णिया में कोरोना ने दस्तक दे दी है. पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि दिल्ली से एक व्यक्ति ट्रक के माध्यम से पूर्णिया पहुंचा था. जिसे क्वारंटाइन कर के रखा गया था. यह व्यक्ति पूर्णिया के रामबाग इलाके का रहने वाला है. इनके परिवार के लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है. तीन दिन पहले ही इस मरीज का स्वाब जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें यह शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
पटना में मिले 6 पॉजिटिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजधानी पटना के कई नए इलाकों से कोरोना के मरीज मिले हैं. पटना के फुलवारी, बेली रोड बीपीएससी, न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी से एक-एक मामले सामने आये हैं. जबकि राजाबाजार मछली गली से दो नए मामले सामने आये हैं. इसके अलावा नौबतपुर से भी आज दोपहर में एक मामला सामने आया था.
दरभंगा में मिला पहला मरीज
नए मरीज मिलने की पुष्टि दरभंगा के डीएम ने की है. दरभंगा शहर के नगर थाना इलाके से मरीज के मिलने की पुष्टि की गई है. इस मरीज की उम्र 50 साल बताई जा रही है. इस मरीज की डीएमसीएच में की जा रही है. डीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि दरभंगा में भी अब कोरोना ने दस्तक दे दी है. बिहार के 24 जिले अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.
बिहार के विभिन्न जिलों से मिले 42 मरीज
जिसमें मुंगेर जिले के 22, भोजपुर जिले के 7, औरंगाबाद जिले के 5, मधुबनी जिले के 5, लखीसराय जिले के 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है. इसके आलावा सारण जिले के एक मरीज की रिपोर्ट भी आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.
12 मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के मुताबिक के मुताबिक अब तक बिहार में कुल मरीज सामने आये हैं. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेगूसराय के रहने वाले एक और मरीज ने कोरोना को मात दे दी है. बिहार में स्वस्थ हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 57 हो गई है. बता दें कि इससे पहले एक ही दिन 11 मरीज स्वस्थ हुए थे. जिसमें नालंदा जिले के 3, मुंगेर जिले के 5, भोजपुर जिला का एक, बक्सर जिला का एक और नवादा जिले का एक मरीज ठीक हुए हैं.
सोमवार को जारी ताजा आंकड़े -
मुंगेर - 22
रोहतास - 16
भोजपुर - 7
पटना - 6
औरंगाबाद - 5
मधुबनी - 5
लखीसराय - 3
सारण - 1
दरभंगा - 1
पूर्णिया - 1
नवादा - 1
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...