ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / बिहार में मिले 12 और नए पॉजिटिव केस, कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा...

बिहार में मिले 12 और नए पॉजिटिव केस, कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 378

28-Apr-2020 07:55 PM

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ़्तार नहीं थम रही है. बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं.  बुधवार  को जारी पहले अपडेट के मुताबिक बिहार के बक्सर जिले से 12 नए मामले सामने आये हैं. जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं. 12 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है. इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 378 हो गई है.


कई बच्चे संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी 12 मामले बक्सर जिला से सामने आए हैं. सभी मामले नया भोजपुर इलाके से है. पीड़ितों में पांच पुरूष और सात महिलाएं शामिल हैं. पीड़ितों में छह माह और एक साल की एक बच्ची भी शामिल है.


मंगलवार को मिले 20 नए मरीज
मंगलवार को इससे पहले अपडेट में 20 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से नए मामले निकल कर सामने आये थे. गोपालगंज से 6, कैमूर से 4, जहानाबाद से 3, मुंगेर से 2, बांका, अररिया, बक्सर, शेखपुरा और समस्तीपुर से एक-एक नए मरीज के मिलने की भी पुष्टि की गई है.


बक्सर, जहानाबाद और मुंगेर से मिले नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक जहानाबाद, मुंगेर और बक्सर से नए मामले सामने आये है. प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बक्सर के नया भोजपुर इलाके से 17 साल का एक युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया है. इसके आलावा जहानाबाद जिले से 23,40 और 52 साल के तीन मरीज काको, चंदुबिघा और जहानाबाद से सामने आये हैं. उन्होंने आगे बताया कि मुंगेर के जमालपुर से 68 साल का एक और बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


सोमवार को 12 जिलों से 69 पॉजिटिव केस
इससे पहले बीते दिन सोमवार को कोरोना के सारे रिकार्ड टूट गए. क्योंकि बिहार के अंदर एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 27 अप्रैल को आये. सोमवार को राज्य के 12 जिलों से 69 मामले सामने आये थे. जिसमें मुंगेर के 22, रोहतास के 16, भोजपुर के 7, पटना के 6, औरंगाबाद के 5, मधुबनी के 5, लखीसराय के 3, पूर्णिया, दरभंगा, सारण, नवादा और नालंदा जिले से एक-एक मामले सामने आये हैं.


4 नए जिलों में कोरोना की दस्तक
बिहार के 27 जिलों में कोरोना ने अपना पांव पसार लिया है. जिसके कारण प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. लोगों की चिंता के साथ-साथ सरकार की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं. सोमवार को मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया के रूप में नए जिले संक्रमित इलाकों की सूची में जुड़े थे. जबकि मंगलवार को अररिया और शेखपुरा के रूप में दो नए जिले जुड़ चुके हैं.



news image