ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बिहार में कोरोना के मिले 5 नए मरीज, लोगों का बढ़ा टेंशन

बिहार में कोरोना के मिले 5 नए मरीज, लोगों का बढ़ा टेंशन

31-Mar-2020 07:34 PM

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार में कोरोना के 5 नए मरीज सामने आये हैं. जिसमें एक मरीज गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. जबकि 4 अन्य मरीज सीवान जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं. देश भर में 24 घंटे के अंदर 200 से अधिक पॉजिटिव मरीजों की संख्या में संख्या में इजाफा हुआ है.


पटना में एक साथ 5 पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों का टेंशन बढ़ गया है. लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. बता दें कि इससे सोमवार को एक भी पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आया था. लेकिन मंगलवार को अब तक कुल 6 मरीज सामने आ गए हैं. अब बिहार में मरीजों की संख्या 21 हो गई है. जिसमें से एक मरीज की मौत हो गई है. जबकि 4 अन्य मरीज ठीक भी हुए हैं. जिन्हें घर भेज दिया गया है.


पटना के आईजीआईएमएस जांच केंद्र से इन सभी 4 मरीजों की रिपोर्ट सामने आई है. यहां 36 सैंपल जांच किये गए. जिसमें 4 पॉजिटिव सामने आये हैं. जो सीवान के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मिली  जानकारी के मुताबिक आरएमआरआई में कुल 90 लोगों के सैंपल की जांच हुई. जिसमें से एक मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई है. जो गया का रहने वाला बताया जा रहा है.


कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे के लिए सरकार ने लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कोरोना से लड़ाई के लिए हम सबको साथ आना होगा. हमें साथ लड़ना होगा. उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि लोगों का समर्थन नहीं मिलने से मामले बढ़ रहे हैं.


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ जगहों पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने से ये केस बढ़ें हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम तभी सफल होंगे जब सबका समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोग लॉकडाउन का समर्थन करें तभी लड़ाई में सफलता मिलेगी.