ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार में मिले कोरोना के 3 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 92

बिहार में मिले कोरोना के 3 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 92

19-Apr-2020 03:55 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक 3 और पॉजिटिव केस सामने आये हैं. यह सभी मरीज नालंदा जिले के रहने वाले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल, 18 साल और 22 साल के तीन नए मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह सभी मरीज दुबई से लौटे मरीज के संपर्क में आने से संक्रमत हुए हैं.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को अब तक कूल 6 मरीज सामने आ गए हैं. जिसमें बक्सर के 2 और नालंदा के 4 मरीज शामिल हैं.. बक्सर में इससे पहले भी दो तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना मरीज सामने आये थे. इन्हीं के संपर्क में आने से दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव सामने आई है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं. महिला की उम्र 28 साल और पुरुष की उम्र 30 साल बताई जा रही है.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को इससे पहले जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह नालंदा के बिहारशरीफ इलाके का रहने वाला था. जिसकी उम्र 55 साल बताई जा रही है. यह व्यक्ति भी नालंदा के मरीज के संपर्क में आने से ही संक्रमित हुआ है. दुबई से लौटने वाला यह मरीज अब तक नालंदा के 4 और पटना के एक मरीज को संक्रमित कर चुका है.


बिहार में अब तक कुल 87 मरीज सामने आये हैं. जिसमें 2 लोगों की मौत भी हुई है. मुंगेर और वैशाली जिले के रहने वाले दो मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए यह बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 6240 कोरोना जांच के लिए रैपिड टेस्ट किट भेजे गए हैं.


बिहार में सीवान के 17, मुंगेर के 6, पटना के 5, गया के 4, गोपालगंज के 3, नालंदा के 2, बेगूसराय, नवादा, सारण, लखीसराय और भागलपुर के एक-एक मरीज स्वस्थ हो गए हैं. बिहार में अब तक 10130 सैंपल जांच किये गए हैं, जिसमें  87 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. सूबे में 302 क्वारंटाइन सेंटर बनाये गए हैं.