बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Apr-2020 10:47 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. बिहार में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. दो नए मरीज मिलने के साथ ही सूबे में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है.
राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इन्स्टीट्यूट (आरएमआरआई) के निदेशक डा प्रदीप दास ने बुधवार को बताया कि बेगूसराय और नालंदा के रहने वाले दो मरीज सामने आये हैं. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों लोग जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के दो अन्य मामलों की पुष्टि होने के बाद संख्या अब 23 हो गई है.
बेगूसराय निवासी दुबई से और नालंदा निवासी आबुधाबी से अपने घर लौटा था. बिहार में अब तक तक 1054 संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 1033 नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया और 23 संक्रमित पाए गए हैं. मुंगेर के एक निवासी की कोरोना वायरस संक्रमण से 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी.